
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान के सम्मान में विदाई समारोह हुआ।न्यायमूर्ति चौहान को 23 फरवरी 2014 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और 30 नवंबर 2014 को न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।उन्होंने जनहित याचिकाओं के माध्यम से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट,गाड़ियों में रंग-बिरंगी लाइटें,राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण और ओवर स्पीड पर कई कड़े निर्णय दिए।मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने कहा कि न्यायमूर्ति चौहान ने अपने कार्यकाल में 75,000 मामलों का निपटारा किया।

इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर,न्यायाधीश अजय मोहन गोयल,न्यायाधीश संदीप शर्मा,न्यायाधीश ज्योत्सना रिवॉल दुआ,न्यायाधीश सुशील कुकरेजा,न्यायाधीश सत्येन वैद्य,न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह,न्यायाधीश रंजन शर्मा और न्यायाधीश राकेश कैथला मौजूद रहे।विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के सदस्य,रजिस्ट्रार जनरल,अन्य रजिस्ट्रार,अधिकारी और उच्च न्यायालय रजिस्ट्री के कर्मचारी उपस्थित थे।

न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।फुल कोर्ट रिफरेंस को महाधिवक्ता अनूप रतन,सॉलिसिटर जनरल बलराम शर्मा और बार कौंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष लवनीश कंवर ने भी संबोधित किया।
