Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की बैठक रीजनल हॉस्पिटल बिलासपुर में डॉक्टर राजेश राणा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में बिलासपुर से डॉ प्रदीप,डॉ निशांत,हमीरपुर से डॉक्टर सुरेंद्र डोगरा,डॉक्टर वेंकटेश,डॉ ऋषभ,शिमला से डॉक्टर दीपक केंथला,मंडी से डॉक्टर अमित ठाकुर डॉ नवीन परमार डॉक्टर अंकित,उना से डॉक्टर महेश्वर राय,डॉ चेतन और बाकी जिलों से चिकित्सक ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

प्रदेश इकाई से डॉ अनुपम बधन वरिष्ठ उपाध्यक्ष,डॉ विकास ठाकुर महासचिव,डॉ विजय राय प्रैस सचिव शामिल हुए।संघ के सभी पदाधिकारियों ने एकमत से इस बात पर खेद जताया कि मख्यमंत्री महोदय के आश्वासन के बावजूद अब तक स्वास्थ्य निदेशक की नयुक्ति नहीं की गई।उन्होंने बताया की चिकित्सकों की पदोन्नति के पद बहुत कम है।लगभग 25 वर्षों के इंतजार के बाद चिकित्सकों की पहली पदोन्नति खंड चिकित्सा अधिकरी के रूप में होती है।वही लगभग 30 वर्षों के सेवाकाल के बाद स्वास्थ्य निदेशक के पद पर पदोन्नति होती है।आज तक इस पद पर चिकित्सा अधिकारियो को ही नियुक्त किया गया है देश के अन्य राज्यों में भी डायरेक्टर जनरल ऑफ़ हेल्थ सर्विसेज के पद पर चिकित्सकों को ही नियुक्त किया गया है।वही एम्स और पीजीआई जैसे स्वास्थ्य संस्थानों में भी डायरेक्टर के पद पर चिकित्सक ही नियुक्त हैं।

स्वास्थ्य निदेशक को चिकित्सा क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रहता है जिससे हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा सकता है।चिकित्सकों को इस संदर्भ में दिए जाने वाली एश्योर्ड करियर प्रोग्रेसन स्कीम को भी खत्म कर दिया गया है जिससे चिकित्सकों के मनोबल को भरी ठेस पहुंची है।इसके संदर्भ में शीघ्र एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी।मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि स्वास्थ्य निदेशक चिकित्सक समुदाय का होगा।लेकिन अभी तक इसे धरातल में लागू नहीं किया जा रहा है।ऐसे में एसोसिएशन ने पुनः मुख्यमंत्री से ये निवेदन किया है कि कृपया शीघ्र अति शीघ्र स्वास्थ्य निदेशक की नियुक्ति चिकित्सक समुदाय से की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *