भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कहा कि त्रासदी के समय में कांग्रेस सरकार तेज गति से कार्य करने की जिम्मेदारी नहीं निभा पाई है।सुक्खू सरकार की इस लचर व्यवस्था प्रणाली से प्रदेश की जनता बेहद दुखी है।वर्तमान मुख्यमंत्री को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सीख लेनी चाहिए कि जहां-जहां भी आपदा आई,वह स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतर कर हर प्रभावित परिवार से मिल रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिदल ने केंद्र सरकार तथा विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए गए एक आग्रह पर मोदी सरकार ने तुरंत हिमाचल प्रदेश में राहत कार्य हेतु सेना तथा हेलिकॉप्टर भेज दिए,जो कि अब आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य पहुंचाने में दिन-रात जुटे हुए हैं।प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि वह फोरलेन के विरोध में या समर्थन में हैं। मुख्यमंत्री सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए गोल-गोल जलेबियां बनाएं।

बीजेपी ने 48 घंटे में 2000 से अधिक राहत किट पहुंचाई।

राजीव बिंदल ने कहा कि पिछले 48 घंटों में भाजपा द्वारा 2000 से अधिक राहत किटें क्षतिग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचाई जा चुकी हैं।वहीं सोमवार को यानी आज भाजपा के कार्यकर्ता 5000 से अधिक राहत किटों के साथ इन इलाकों में पहुंच जाएंगे।जिसमें बड़ी और छोटी दो प्रकार की सामग्रियां हैं,जिसमें 10 किलो चावल,10 किलो आटा,1 किलो नमक,1लीटर तेल,2 किलो दाल,मसाले,मोमबती इत्यादि की एक किट बनाकर पूरा एक परिवार का राशन है।इसके अलावा जल्द ही ग्रस्ति लोगों को बर्तन व कंबल देना और सामूहिक रसोई की भी शुरुआत करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *