29 सूत्रीय मांग पत्र पर जल्द बैठक करवाने  की मांग 

शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन की बैठक प्रधान संजीव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के बाद प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से प्रधान संजीव शर्मा की अध्यक्षता में भेंट की। 

इस भेंट के दौरान संगठन ने मुख्य सचिव से कर्मचारियों की विभिन्न मागों के बारे मे चर्चा। साथ ही आग्रह किया कि संगठन ने जो 29 सूत्रीय मांग पत्र सरकार को सौंप रखा है, उस पर संगठन के साथ शीघ्र अति शीघ्र बैठक की जाए। इस पर मुख्य सचिव ने आश्वश्त किया कि सचिव, सचिवालय प्रशासन के कार्य ग्रहण करने पर शीघ्र अति शीघ्र बैठक बुलाई जाएगी।

संगठन के उपाध्यक्ष रमन शर्मा ने बताया कि संगठन ने मुख्य सचिव 

 अनुरोध किया कि मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण तथा हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश के कर्मचारियों/अधिकारियों को महंगाई भता देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं की है। संगठन ने मांग की कि इसकी अधिसूचना जल्द से जल्द जारी की जाए। इस पर मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया इस बारे में जल्दी ही मुख्यमन्त्री और प्रधान सचिव, वित के साथ चर्चा करके निर्णय ले लिया जाएगा।

इस बैठक में संगठन के प्रधान संजीव शर्मा, महासचिव कमल कृष्ण शर्मा, वरिष्ठ उप-प्रधान रमन शर्मा, उप-प्रधान महेन्द्र, संयुक्त सचिव हुकम सिंह हुक्की, कोषाध्यक्ष रामपाल शर्मा, सदस्य पुष्पलता, जगमेश सिंह, कुलदीप, सुभाष भारद्वाज, मिथुन तथा अन्य शामिल थे।

रमन शर्मा रमन

(रमन शर्मा) वरिष्ठ उप-प्रधान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *