शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 19 जून से 23 जून तक जुब्बल-कोटखाई तथा रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के पांच दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री 19 जून को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत सरी के मघारा में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके पश्चात वह दोपहर 1 बजे सरी में पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

रोहित ठाकुर 20 जून को प्रातः 11 बजे टिक्कर में पुलिस चौकी भवन के साथ-साथ बैरक-पुलिस पोस्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

शिक्षा मंत्री 21 जून को दोपहर 1 बजे रोहड़ू के शीलघाट में 49वें बुशैहर क्रिकेट कप शीलघाट, 2025 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके पश्चात वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

रोहित ठाकुर 22 जून को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत गरावग के चेवर नाला में कुरी-मोहली संपर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

शिक्षा मंत्री 23 जून को प्रातः 10.30 बजे जुब्बल में ब्लॉक कांग्रेस जुब्बल-नावर-कोटखाई अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बैठक में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *