
प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी) ने तीन राज्यों में दबिश दी है।ये दबिश हिमाचल के साथ ही हरियाणा और पंजाब में दी गई है।सूचना के अनुसार हिमाचल के सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन के आवास सहित उनके रिश्तेदारों के आवासों पर भी छापेमारी की है।ये छापेमारी पंचकूला के साथ ही हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और बिलासपुर में किए जाने की सूचना है।ईडी ने रविवार को धन शोधन मामले में यह कार्रवाई की है।इसके तहत जांच दायरे में आए आरोपियों के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में दबिश दी गई है।ईडी ने यह कार्रवाई अगस्त 2019 में स्टेट विजीलैंस द्वारा दर्ज किए गए मामले को लेकर बताई जा रही है।इस मामले में पहले भी कुछ गिफ्तारी की जा चुकी है।ईडी मामले में मनी लॉड्रिंग एंगल से जांच कर रही है।
