
हिमाचल प्रदेश के संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय ने”एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग”थीम पर 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया,जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।डॉ.सुनील शर्मा,सहायक प्रोफेसर (योग) ने सभी प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण दिया।उन्होंने बताया कि योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है,बल्कि यह हमारे मन और आत्मा को भी शांति और संतुलन प्रदान करता है।आयुष मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार,योग प्रशिक्षण सत्र,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,नारा लेखन और कई प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किए गए और इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं नारा लेखन के विजेताओं को पुरस्कार राशि से सम्मानित भी किया गया।
