लोक निर्माण मंत्री ने बनूटी में आयोजित रोजगार मेला में की शिरकत।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृतसंकल्प है और इसी उद्देश्य से सरकारी क्षेत्र में लगभग 20 हजार पद भरने की प्रक्रिया जारी है।विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुढालटी के बनूटी में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले के शुभारंभ अवसर पर लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जब सत्ता में आई थी तो उन्होंने प्रदेश हित में 10 गारंटी लोगों को दी थी,जिसमें बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की गारंटी भी शामिल है।उन्होंने प्रदेश भर से आए सभी बेरोजगार युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और राष्ट्र निर्माण में वह अहम भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि युवाओं को सशक्त करना एवं रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है,इसलिए सरकारी विभागों में नियमित रूप से रिक्त पदों को भरने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन समय -समय पर किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि रोजगार कार्यालय शिमला में विभिन्न निजी कंपनियों से 2000 पद भरने के लिए मांग आई है,जिसे रोजगार मेले के माध्यम से भरने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि आज के इस रोजगार मेले में बद्दी,नालागढ़,पोंटा साहिब तथा ऊना औद्योगिक क्षेत्रों से आई 45 कंपनियों के नियोक्ताओं को आमंत्रित किया गया है।इसमें फार्मा सेक्टर,सिक्योरिटी, हॉस्पिटैलिटी,बीटेक,मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर,ऑटोमोबाइल सेक्टर शामिल हैं।उन्होंने कहा कि समझौते के तहत कंपनी प्रबंधन को सरकार द्वारा 70:30 अनुपात से रोजगार उपलब्ध करवाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।उन्होने कंपनी प्रबंधन से आग्रह किया कि वह 70 प्रतिशत के अनुपात को मेंटेन रखते हुए रोजगार मेले के दिन ही नियुक्ति पत्र देना सुनिश्चित करें ताकि प्रदेश के युवाओं को समयबद्ध अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।

उन्होंने कंपनी प्रबंधन से यह भी आग्रह किया कि रोजगार प्राप्त करने के लिए आए युवाओं को पारदर्शिता के साथ स्पष्ट रूप से बताएं कि युवाओं को कितना पैकेज दिया जाना है ताकि भ्रम की स्थिति पैदा न हो।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में अगले कुछ समय के भीतर 20 हजार रिक्त पदों को भरा जाएगा,जिसे भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि एनटीटी में 13 हजार पद,टीजीटी आर्ट्स,मेडिकल व नॉन मेडिकल के 1000 पद,वोकेशनल टीचर के 2000 पद,स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के 2000 पद तथा अन्य विभिन्न विभागों में 3000 पद भरे जाएंगे।इसके अलावा,पूरे प्रदेश में 8 से 10 हजार वन मित्र भी लगाए जा रहे हैं।

उप-निदेशक श्रम एवं रोजगार विभाग संदीप ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई।इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने सभी 45 कंपनियां के प्रतिनिधियों से उनके काउंटर पर जाकर रोजगार उपलब्ध करवाने से संबंधित जानकारी हासिल की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।रोजगार मेले में 1059 से अधिक बेरोजगार युवाओं ने रोजगार के लिए अपना-अपना पंजीकरण करवाया और संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों के पास जाकर नौकरी के लिए साक्षात्कार दिए,जिसमें से प्रथम साक्षात्कार में 673 युवा उत्तीर्ण हुए,जिन्हें दूसरे साक्षात्कार के लिए कंपनी के लिए ही आमंत्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी टुटू कार्तिकेय शर्मा,उपनिदेशक श्रम एवं रोजगार संदीप ठाकुर,जिला रोजगार अधिकारी अंशुल कुमार एवं दविंदर कुमार शर्मा,जिला परिषद सदस्य प्रभा ठाकुर,बीडीसी अध्यक्ष सरोज शर्मा,उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर,राज्य कांग्रेस पूर्व महासचिव चंद्रशेखर शर्मा,राज्य महिला पूर्व महासचिव कविता कंवरएवं किरण शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा,महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष निर्मला ठाकुर,महासचिव हुमन राइट्स महेश वर्मा,प्रधान ग्राम पंचायत डुढालटी एवं प्रधान परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, माइली ज़ेझड़ पंचायत प्रधान उषा कुमारी,घनहाटी के उपप्रधान देवेंद्र शर्मा,बाईचड़ी प्रधान जगदीश ठाकुर मजठाई पंचायत प्रधान उत्तम सिंह,सांगटी पंचायत प्रधान राहुल कश्यप,पूर्व महासचिव लालचंद वर्मा,बिंदेश विशिष्ट क्लास 1 एलआईसी संघ महासचिव,युवा कांग्रेस के पदाधिकारी,पूर्व प्रधान सहित अन्य पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि गण,45 कंपनियों से आए प्रतिनिधि गण,विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी,आसपास की पंचायत से आए पंचायत प्रतिनिधि व अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
