
भाजपा जिला सोलन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विशेष रूप से भाग लिया और तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना का मनोबल बढ़ाया।यह यात्रा सोलन माल रोड से चली और पूरा शहर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए नारेबाजी भी की।इस कार्यक्रम में राष्टीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया और एक ओपन जीप में नड्डा को ले जाया गया।जेपी नड्डा ने एक-एक कार्यकर्ता से हाथ मिलाते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद किया।ऐसा प्रतीत हो रहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया,बड़ी मात्रा में समाजसेवी संस्थाओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।इस अवसर पर डा.राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि सोलन के मालरोड़ में जोश और जुनून का सैलाब उमड़ा।

वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और देश की बहादुर सेनाओं के सम्मान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में सोलन में आयोजित तिरंगा सम्मान यात्रा में भाग लेकर गर्व महसूस हो रहा है।यह यात्रा न सिर्फ हमारी सैन्य शक्ति का प्रतीक है,बल्कि हर भारतीय के दिल में बसने वाले देशभक्ति के जज़्बे को भी उजागर करती है।हमारे वीर जवानों की शौर्य गाथा और बलिदान को नमन करते हुए समस्त प्रदेशवासी तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनें।यह यात्रा सेना के शौर्य के सम्मान की यात्रा है।ऑपरेशन सिंदूर के सफलता की यात्रा है,जो अभी भी जारी है।इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,राष्टीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह,प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा,सह प्रभारी संजय टंडन,सांसद सुरेश कश्यप,डा.सिकंदर कुमार,बिहारी लाल शर्मा,सुरेश चंदेल, रतन पाल,शैलेंद्र गुप्ता,विवेक शर्मा उपस्थित रहे।
