हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया काॅआर्डिनेटर रहे एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा है कि सुक्खू सरकार को प्रदेश की जनता से किए गए छल का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।बुधवार को धर्मशाला में जारी एक प्रैस ब्यान में कहा कि सुक्खू सरकार जनता को दुखी करके सुख भोग रही है,जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गलत नीतियों,झूठी गारंटियों व हास्य कारनामों के कारण देश भर में हंसी की पात्र बनी हुई है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में एक हवा ही बची है जिस पर कांग्रेस सरकार को टैक्स लगाना बाकी है,पानी पर टैक्स,बिजली,राशन,सीमेंट, खनन पट्टों पर ऑनलाइन आवेदन करने पर प्रति टन 5 रुपये टैक्स,5 रुपये ईवी टैक्स के साथ दो रुपये मिल्क सेस आदि अनेक चीजों को महंगा करके कांग्रेस सरकार खुद को सुख की सरकार की संज्ञा दी रही है।विश्व चक्षु ने कहा कि क्या सरकार ने 25 रु पर टॉयलेट सीट की अधिसूचना नहीं की थी और उसके बाद इस अधिसूचना को वापसी भी लिया गया। सच्चाई तो यह है की कांग्रेस सरकार जनता को छोड़ केवल अपने बारे में सोचती है।हिमाचल में केवल टैक्स का बोल बाला है और इससे महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के पास इस भ्रष्टाचार और महंगाई को सहने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जब से भ्रष्ट कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, उनके पास महंगाई और आत्मघाती गारंटी के अलावा और कुछ नहीं है।उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों को भ्रमित करने का काम किया हैं।बार-बार झूठ बोलने से झूठ सच नहीं हो जाएगा।प्रदेश में लूटपाट और भ्रष्टाचार चरम पर है।युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर धोखा किया गया है।विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी थी,लेकिन अभी तक महिलाओं को एक रुपया तक नहीं दिया गया।लोग अब सरकार की कार्यप्रणाली को भली-भांति समझ चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *