पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा 13 करोड़ से अधिक सदस्यों वाला लोकतांत्रिक संगठन है।कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी भाजपा ने पंद्रह लाख सदस्यों के लक्ष्य से कहीं अधिक सदस्य बनाए हैं।उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी के काम को बहुत ईमानदारी से निभाते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आपका यह परिश्रम निर्रथक नहीं जाएगा।व्यवस्था पतन का ये दौर जल्द समाप्त होने वाला है।झूठ बोलकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार आज डगमगाई हुई है।इनको समझ ही नहीं आ रहा है कि कैसे सरकार चलाएं।हम मामूली अंतर से पीछे रह गए।सत्ता पक्ष हमारी आवाज को नहीं दबा सकता है।हम जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे।

वह शनिवार को भरमौर भाजपा के तीन मंडलों के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि आज सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जनता का भरोसा कांग्रेस सरकार से उठ चुका है।यह फिर आपके बीच आएंगे और झूठे वायदे कर आपको बरगलाने का प्रयास करेंगे।चुनावों से पूर्व भी इन्होंने झूठ बोला और अब भी झूठ बोलकर सरकार चलाना चाहते हैं,लेकिन जनता ने अब अढ़ाई साल में ही इनको परख लिया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में जो विकास हमारी सरकार के समय हुआ वो आज से पहले कोई नहीं कर पाया।मुख्यमंत्री सिर्फ सैर सपाटे के लिए आते हैं और झूठी घोषणाएं करके जाते हैं।आज ये सडक़ों का जाल दुर्गम पहाड़ों पर भी बिछा है तो इसका एक एक पैसा केंद्र से आया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आपने आज ऐसा विधायक चुनकर भेजा है जो बाय वन गेट टू स्कीम है।एक तो ये विधायक का काम बखूबी निभा रहे हैं और दूसरा विशेषज्ञ चिकित्सक होने के नाते भी इस दुर्गम इलाके में भी आपके घर द्वार मुफ्त सेवा कर रहे हैं।

ये न केवल यहां की समस्याओं को सडक़ से सदन तक उठाना जानते हैं बल्कि जहां सरकार डाक्टर नहीं भेज पा रही है वहां ये अपनी सेवाएं जनता को दे रहे हैं।इस मौके पर भरमौर-पांगी हल्के के विधायक डा.जनकराज,डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर,पूर्व सदर विधायक पवन नैयर और जिला भाजपा प्रधान धीरज नर्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *