भाजपा मंडल दलाश की बैठक शनिवार को विश्राम गृह दलाश में आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता दलाश मंडलाध्यक्ष विवेक वर्मा ने की।बैठक में आज 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाने की योजना बनाई गई।सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाकर इस दिन को विशेष बनाएं।बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को जनजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और भाजपा की विचारधारा को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इसके अलावा 9 अप्रैल को खेगसू में आनी विस क्षेत्र के तीनों मंडलों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें करीब 500 कार्यकर्ता भाग लेंगे।इस सम्मेलन में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता विशेष वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *