नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि सरकार ओपीडी के पेशेंट की नि:शुल्क जांच की सुविधा बंद करने और ओपीडी के रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क लेने पर विचार कर रही है।इस सूचना पर सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार की नाकामी की वजह से पहले से ही लोग अस्पतालों की दुर्दशा के कारण परेशान हैं,दूसरी तरफ यदि सरकार इस तरह का फैसला लेती है,तो लोगों को बहुत असुविधा होगी।इसलिए सरकार से आग्रह है कि वह लोगों को सुविधाओं का ध्यान रखें और उन पर और बोझ न डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *