
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मई माह में शिमला के प्रवास पर आ सकती हैं।सूचना के अनुसार राष्ट्रपति के चार दिवसीय दौरे पर आने का कार्यक्रम है।इस दौरान वह मशोबरा स्थित अपने आधिकारिक निवास स्थान द रिट्रीट में रुकेंगी,ऐसे में प्रशासन अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गया है।हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर उनके प्रवास का शैड्यूल सामने नहीं आया है।जैसे ही उनकी यात्रा की आधिकारिक घोषणा होगी,उसके अनुसार विस्तृत तैयारियां की जाएंगी।
