हिमाचल प्रदेश में भंग कांग्रेस कार्यकारिणी गठित करने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के बीच बुधवार सुबह नई दिल्ली में चर्चा हुई। केरल दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी नेताओं के साथ रणनीति बनाई।सह प्रभारी विदित चौधरी ने बताया कि हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भरता की ओर हिमाचल के लिए पंचायत स्तर पर काम शुरू किया जाएगा।पार्टी को बूथ और पंचायत स्तर से मजबूत करने को लेकर योजना बनाई गई है।पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की अंतिम सूची लगभग फाइनल हो गई है।निगमों और बोर्डों में पदाधिकारियों की तैनाती को लेकर रूपरेखा बनाई जा चुकी है।मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की ओर से दिए गए सुझावों पर पदाधिकारियों की तैनाती की सूची बनाई गई है।प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल बीते दिनों प्रदेश का दौरा भी कर चुकी हैं।उनकी ओर से भी कुछ पदाधिकारियों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं।कांग्रेस हाईकमान मिशन-2027 और इस साल दिसंबर में होने वाले पंचायत,पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के मद्देनजर नियुक्ति करेगा।लंबे समय से संगठन के लिए कार्य कर रहे ऐसे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जिन्हें सरकार में कोई स्थान नहीं मिला है,उन्हें संगठन में शामिल किया जाएगा।भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी प्रदेश में 17 संगठनात्मक जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संख्या 140 करने की तैयारी में है।इस विस्तार के चलते ही कार्यकारिणी के गठन में देरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *