हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में भाजपा विधायक बलवीर वर्मा के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन का पैसा केंद्र से रोका गया है।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक बलवीर वर्मा के एक सवाल के जवाब में कहा कि हिमाचल सरकार को वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र से जल जीवन मिशन के तहत 916 करोड़ रुपए मिलने थे,इनमें से अभी तक केवल 37 करोड़ रुपए ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि शेष राशि हासिल करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।अग्निहोत्री ने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग में 152 करोड़ रुपए के काम चल रहे हैं।इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत 65 करोड़ के काम और प्रस्तावित हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ में विभिन्न श्रेणियों के 14 पद रिक्त।
विधायक हरदीप सिंह बावा के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ में विभिन्न श्रेणियों के 88 स्वीकृत पदों में से 14 पद रिक्त हैं।विधायक नीरज नैयर के सवाल के जवाब में कृषि मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने कहा कि जायका के कार्यों में स्थानीय विधायकों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि गत 3 वर्षों में 20 फरवरी,2025 तक जिला चम्बा में हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण परियोजना चरण दो के तहत कुल 15 उपपरियोजनाओं के लिए 7.95 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *