भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को अपनी कुलदेवी मां नयनादेवीजी के दर्शन करने के बाद दिल्ली वापस लौट गए।उन्होंने मां नयनादेवी जी के परिवार सहित दर्शन और पूजा अर्चना की।जेपी नड्डा ने परिवार सहित कंजक पूजन भी किया।इस दौरान उनकी धर्मपत्नी डा.मल्लिका नड्डा,पुत्र हरीश नड्डा,पुत्रवधु रिद्धि,नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा 26 जनवरी शाम को निजी कार्यक्रम के चलते अपने विजयपुर स्थित निवास पर पहुंचे थे।जेपी नड्डा अपने पौत्र पृथ्वी प्रकाश के मुंडन संस्कार के लिए यहां आए थे।सोमवार को उन्होंने माता श्रीनयनादेवी जी की जयंती उत्सव के मौके पर मां के दर्शन किए।उन्होंने अपने पौत्र पृथ्वी प्रकाश को माता जी के श्री चरणों में दर्शन करवाए तथा मुंडन संस्कार कर माताजी से आशीर्वाद भी लिया।जेपी नड्डा के पौत्र पृथ्वी प्रकाश के मुंडन संस्कार उपलक्ष्य पर 28 जनवरी को भी धाम का आयोजन किया जाएगा।इससे पहले नयनादेवी पहुंचने पर नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा,पुजारी वर्ग ने स्वागत किया।बता दें कि मां श्रीनयनादेवी जी के दरबार में इस दिन श्रद्धालुओं का तांता भी लगा हुआ था।इस दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने प्रशासन को निर्देश दिए कि किसी वीआईपी के आने पर श्रद्धालुओं को भी मां के दर्शन रूटीन में ही करवाए जाने चाहिएं और किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।इस दौरान सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल,नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा,प्रदेश भाजपा नेता भी पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *