Oplus_131072

उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत,देवत,बंटा,पौडिय़ा, रुस्लाह एवं झिकनीपुल के बाशिंदे तेंदुए के खौफ से सहम उठे है।गत शाम साढ़े सात बजे तेंदुआ चंझाल पुल में एक बच्ची को उठा ले गया।एक स्थानीय व्यक्ति के बागीचे में मजदूरी का कार्य करने वाला प्रकाश नेपाली अपने परिवार के साथ अपने डेरे के अंदर बैठा था।इस दौरान उसकी पांच साल की बेटी अनुषा डेरे से बाहर निकल गई।बच्ची के बाहर निकलते ही झाडिय़ों में घात लगाकर बैठा तेंदुआ झपट कर उसे समीप की झाडिय़ों में ले गया।बाहर हलचल होने पर प्रकाश एवं उसके परिवार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर तेंदुआ घायल बच्ची को छोड़ कर जंगल की तरफ भाग गया।तेंदुए के पंजों से बच्ची की पीठ और कंधे पर चोटें आई है।परिजनों द्वारा घायल बच्ची को एंबुलेंस से नेरवा अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में उपचार के बाद परिजन उसे घर वापस ले गए है।ग्राम पंचायत झिकनीपुल के प्रधान गोपाल चौहान ने बताया कि दो साल पूर्व बच्चों पर तेंदुओं के हमले के बाद वन्य प्राणी विभाग द्वारा तेंदुओं को पकडऩे के लिए ट्रैप लगाए थे,परंतु विभाग को इसमें कोई सफलता नहीं मिल पाई,उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि मटलाना,शेइला,नार,क्यारनु,बडारा,सूंथ,रावतन,मटलाना,झलास,शानग,चंझाल पुल और नार आदि स्थानों पर दो से तीन तेंदुए देखे गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *