
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के पूर्व निदेशक डी.पी.जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।जिला सिरमौर के नाहन के निवासी डी.पी.जोशी का देहरादून में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि निदेशक के तौर पर डी.पी.जोशी ने विभाग के लिए बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं।निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग राजीव कुमार ने कहा कि डी.पी.जोशी ने निदेशक के तौर पर लगभग पांच वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन कार्य किया।उनके पेशेवर दृष्टिकोण,कार्य के प्रति समर्पण भाव को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्री जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
