हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का नया संगठन बनना है,ऐसे में AICC सेक्रेटरी और पर्यवेक्षक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से मिलकर नया संगठन बनाने के लिए फीडबैक ले रहे हैं और इसकी पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेगे।आमतौर पर कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को अपनी टीम बनाने का अधिकार रहता था।राज्य में इस वक्त प्रतिभा सिंह ही प्रदेश कांग्रेस में इकलौती पदाधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष है।

बाकी की राज्य,जिला व ब्लाक कार्यकारिणी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भंग कर चुके हैं।प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन को लॉबिंग शुरू हो गई है।इससे पहले कांग्रेस सभी नेताओं की राय ले रही है,ताकि 2027 के चुनाव से पहले कांग्रेस हिमाचल में मजबूत संगठन खड़ा कर सके।ऐसे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है,इसी कड़ी में विदित चौधरी 22,23 जनवरी को जिला सिरमौर के दौरे पर रहेंगे इस बीच वे 22जनवरी को नाहन सर्किट हाउस में नाहन शिलाई ओर रेणुका जी ब्लॉक की मीटिंग लेंगे और 23 जनवरी को पांवटा साहिब और सिरमौर जिला कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे,ज्ञात रहे कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का नया संगठन बनना है,इसको लेकर केंद्रीय हाई कमान ने विदित चौधरी और चेतन चौहान को हिमाचल प्रदेश में अहम जिम्मेवारी सौंपी है,जिसके तहत वे हिमाचल के अलग अलग जिलों का दौरा भी कर चुके है और नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिल चुके है।दोनों राष्ट्रीय नेता प्रदेश में कांग्रेस संगठन खड़ा करने से पहले इसे लेकर सबसे सुझाव ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *