
भाजपा के 19 मंडलाध्यक्षों का चयन बुधवार को सर्वसम्मति से किया गया।प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं सांसद डाॅ.राजीव भारद्वाज तथा सह चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने जारी संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कुल 171 में से अब तक 160 मंडलाध्यक्षों का चयन कर लिया गया है तथा शेष मंडलाध्यक्षों की नियुक्तियां आने वाले दिनों में कर दी जाएंगी।नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्षों में मेल से श्याम लाल,पंचरुखी से ऊषा राणा,आलमपुर से हनुमंत प्रसाद शर्मा,बैजनाथ अप्पर से सुरेंद्र कपूर,बैजनाथ लोअर से सुरेंद्र राणा,धारकंडी से अशोक वशिष्ठ,कुल्लू सदर से श्रवण ठाकुर,हरोली खास से अनीता जसवाल,हरोली बीत से अशोक छेत्रा,रोहड़ू से विजय मेहता,छोहारा से आशा खाची,सदवां से राहुल कालिया,भडवार से अनूप राणा,जसूर से सुशील चौधरी,ज्वाली से डाॅ.राजिंद्र सिंह,कोटला से रणजीत सिंह,नगरोटा सूरियां से धीरज अत्री,दून से मान सिंह और राजगढ़ से सुरेश वर्मा शामिल हैं।प्रदेश चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज ने बताया कि जिला ऊना के जिलाध्यक्ष का चुनाव भी सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ।उन्होनें बताया कि भाजपा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी है बताया कि ऊना जिला के जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास होंगे।
