भारतीय जनता पार्टी ने अपने 16 जिलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं।रविवार को नौ अध्यक्षों की घोषणा हुई थी,जिसके बाद सोमवार को सात और अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं।अब केवल ऊना जिला का अध्यक्ष घोषित करना शेष रह गया है,जिसमें अभी समय लगेगा।इसके बाद अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव होगा,16 जनवरी से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी,जिसके लिए विशेष रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह यहां पर पहुंचेंगे।सोमवार को यहां भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डा.राजीव भारद्वाज ने बताया कि भाजपा के 17 संगठनात्मक जिलों में से 16 जिलों में जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को नौ जिलों में अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए थे।

सोमवार को सात जिलों में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित किए गए,जिसमें जिला किन्नौर की जिम्मेदारी यशवंत सिंह मंजू को दी गई है,वहीं,कांगड़ा जिला की जिम्मेदारी सचिन शर्मा को दी गई है,जबकि बिलासपुर का जिम्मा कृष्ण लाल चंदेल,हमीरपुर में राकेश ठाकुर,नूरपुर में राजेश काका,महासू से अरुण फालटा और शिमला में केशव चौहान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

ऊना जिला में अभी प्रक्रिया चल रही है।इसके बाद अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव होगा और इसी महीने इस प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *