
शिमला में विंटर कार्निवाल वीरवार से फिर शुरू हो गया। वीरवार की सांस्कृतिक संध्या पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज के नाम रही।पंजाबी गायक की लाइव प्रस्तुति देखने के लिए रिज मैदान पर शाम को स्थानीय लोगों व पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही।सतिंदर सरताज ने भी बड़ी ही गर्मजोशी से अपनी लाइव प्रस्तुति पेश कर स्थानीय लोगों व पर्यटकों का मनोरंजन किया।मंच पर सरताज ने अपनी सूफियाना आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दो घंटे की प्रस्तुति में सतिंदर सरताज ने एक से बढ़कर एक पंजाबी और हिंदी गीत पेश कर समां बांधा।कार्निवाल की सांस्कृतिक संध्या में सरताज की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला।उनकी सूफियाना आवाज को सुनने का लोगों के बीच क्रेज देखा गया।उन्होंने पहाड़ी गाना माय नी मेरिये शिमले दी राहे चम्बा कितनी की दूर गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।सरताज की प्रस्तुति को देखने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कई कैबिनेट मंत्रियों भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
