
सोलन/धर्मपुर:भाजपा कसौली एवं धर्मपुर मंडल के सुशासन दिवस का संयुक्त कार्यक्रम सूर्य होटल सनवारा धर्मपुर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्यवक्ता प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा रहे उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन,प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सहजल विशेष रूप में उपस्थित रहें।श्रीकांत शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने के लिए भारत रत्न अटल बिहारी की एनडीए सरकार ने जो कदम उठाए,उसने देश को एक नई दिशा,नई गति दी,1998 के जिस काल में उन्होंने पीएम पद संभाला,उस दौर में पूरा देश राजनीतिक अस्थिरता से घिरा हुआ था,9 साल में देश ने चार बार लोकसभा के चुनाव देखे थे।लोगों को शंका थी कि यह सरकार भी उनकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाएगी।ऐसे समय में एक सामान्य परिवार से आने वाले अटल जी ने देश को स्थिरता और सुशासन का मॉडल दिया।भारत को नव विकास की गारंटी दी।वो ऐसे नेता थे,जिनका प्रभाव भी आज तक अटल है।वो भविष्य के भारत के परिकल्पना पुरुष थे।उनकी सरकार ने देश को आईटी,टेलीकम्यूनिकेशन और दूरसंचार की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ाया।उनके शासन काल में ही एनडीए ने टेक्नॉलजी को सामान्य मानव की पहुंच तक लाने का काम शुरू किया।भारत के दूरदराज के इलाकों को बड़े शहरों से जोड़ने के सफल प्रयास किए गए।वाजपेयी जी की सरकार में शुरू हुई जिस स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने भारत के महानगरों को एक सूत्र में जोड़ा,वो आज भी लोगों की स्मृतियों पर अमिट है।लोकल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए भी एनडीए गठबंधन की सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे कार्यक्रम शुरू किए।उनके शासनकाल में दिल्ली मेट्रो शुरू हुई,जिसका विस्तार आज हमारी सरकार एक वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के रूप में कर रही है।ऐसे ही प्रयासों से उन्होंने न सिर्फ आर्थिक प्रगति को नई शक्ति दी,बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों को एक दूसरे से जोड़कर भारत की एकता को भी सशक्त किया।जब भी सर्व शिक्षा अभियान की बात होती है,तो अटल जी की सरकार का जिक्र जरूर होता है।शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानने वाले वाजपेयी जी ने एक ऐसे भारत का सपना देखा था,जहां हर व्यक्ति को आधुनिक और गुणवत्ता वाली शिक्षा मिले।वो चाहते थे कि भारत के वर्ग,यानी ओबीसी,एससी,एसटी,आदिवासी और महिला सभी के लिए शिक्षा सहज और सुलभ बने।उनकी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कई बड़े आर्थिक सुधार किए।इन सुधारों के कारण भाई-भतीजावाद में फंसी देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली।

केंद्र सरकार ने हमेशा रखा हिमाचल का ध्यान:श्रीकांत।
श्रीकांत शर्मा ने कहा की केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में नई सड़कों के साथ पुरानी खराब सड़कों की मेटलिंग करने के प्रदेश के आग्रह को स्वीकार कर लिया है।उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश में नई सड़कों के साथ पुरानी खराब सड़कों की मेटलिंग की अनुमति प्रदान करने से राज्य में लगभग 1000-1500 किलोमीटर सड़कों के मेटलिंग कार्य में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को सुदृढ़ करने में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत विभिन्न प्रावधानों से उल्लेखनीय सहायता प्राप्त होगी।यह स्पष्ट दिखाता है कि केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल का ध्यान रखा है।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रत्नपाल सिंह,धर्मपुर मंडल के प्रधान मदन मोहन मेहता,कसौली मंडल के प्रधान लक्ष्मी दत्त अत्रि,पूर्व चेयरमैन संजीव कश्यप मौजूद रहे।
