
भाजपा जिला शिमला द्वारा डाक्टर बीआर अंबेडकर प्रकरण को लेकर शिमला के सीटीओ चौक पर प्रदर्शन किया।भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला।संविधान पर कांग्रेस को घेरा और बीआर अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया।जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज,संजय सूद,कर्ण नंदा,गणेश दत्त,संजय ठाकुर और कमलजीत सूद ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कड़शोली और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा रहे।सुशील कड़शोली ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब को बार-बार अपमानित किया गया है और अब वे वोट की राजनीति के लिए बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।आरोप लगाया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की डॉ अंबेडकर के प्रति बेपनाह नफरत जगजाहिर थी।पंडित नेहरू ने देश के संविधान निर्माता डाक्टर अंबेडकर को दो बार चुनाव हराया और उन्हें संसद में जाने से रोका।उस समय पंडित नेहरू गर्व से विदेशियों को पत्र लिखकर खुशी व्यक्त कर रहे थे कि बाबा साहेब अब कैबिनेट का हिस्सा नहीं हैं।

राकेश डोगरा ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं को विदेशी धरती पर भारत के बारे में झूठ फैलाना बहुत पसंद है लेकिन उन्होंने लंदन स्थित पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बाबा साहब अंबेडकर के निवास को स्मारक बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा।हमेशा उन्हें नजरअंदाज किया गया।
