
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में परागण करने वाले इन्सैक्ट्स पर आधारित शोधपरक पुस्तक ‘‘कीट परागणकर्ता विविधता’’का विमोचन किया।यह पुस्तक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में बायोसाइंसेज विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ.नीलम कुमारी,डॉ वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय,नौणी के मशोबरा स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक डॉ.संगीता शर्मा तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से डॉ.नितेश कुमार,और डॉ.हिरेंद्र सिंह बनियाल द्वारा लिखी गई है।उन्होंने राज्यपाल को जानकारी दी कि यह पुस्तक परागण करने वाले इंसैक्ट्स और कृषि तथा बागवानी में उनके महत्व से संबंधित जानकारी प्रदान करती है।उन्होंने कहा कि परागण करने वाले इंसैक्ट्स का फल उत्पादन में बहुत महत्व हाता है।उन्होंने कहा कि यह पुस्तक कृषक, बागवानी विशेषज्ञ,शोधकर्ताओं और छात्रों के लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होगी।उन्होंने राज्यपाल को विषय संबंधी विस्तृत जानकारी दी।राज्यपाल ने लेखक मंडल को शोध के साथ पुस्तक को बागवानों और कृषकों के लिए प्रकाशित करने पर बधाई दी।उन्होंने कहा कि अनुसंधान का महत्व तभी है जब वह किसानों और बागवानों तक पहुंचे और उन्हें उससे लाभ मिले।उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे इस तरह के प्रयासों को जारी रखेंगे।राज्यपाल के सचिव सी.पी.वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
