
पूर्व भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ प्रमोद शर्मा ने जनसमस्या समाधान कार्यक्रम के तहत शिमला ग्रामीण की दूधालटी पंचायत और बनूटी में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और कुछ एक समस्याओं का मौके पर समाधान किया,उन्होंने लोगों की मुख्य मांगो को सरकार और जिला प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों की प्रमुख मांगों में बनूटी में सड़क हादसों से बचाओ को लेकर सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगाने,क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स या हाई मास्क लाइट लगाने और बनूटी से धानदड़ के लिए एम्बुलेंस रोड का निर्माण करना शामिल है,ग्रामीणों ने डॉ प्रमोद से बनूटी मुख्य सड़क पर चौक बनाने की मांग भी की,लोगों ने बताया कि बनूटी मुख्य स्टॉपेज से कई संपर्क मार्ग जुड़ते हैं,ऐसे में यहाँ वाहनों के सुचारू संचालन और हादसों से बचाओ के लिए गाड़ियों के मुड़ने के लिए चौक “गुमटी” का निर्माण बेहद जरूरी है,इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने यातायात के सुचारू संचालन और क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस की तैनाती की मांग भी की।

इस अवसर पर डॉ प्रमोद ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और आश्वस्त किया कि तमाम समस्याओं को सरकार और जिला प्रशासन के समक्ष रखकर इनका हल निकालने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
