प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा सोमवार को सोलन में आक्रोश रैली व धरना प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने की,रैली में प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।जिलाध्यक्ष रतन पाल के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस सरकार पर खूब हमला बोला,सोलन शहर के माल रोड पर स्थित चिल्ड्रन पार्क से शुरू हुआ यह प्रदर्शन मुरारी मार्केट के समीप संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डा.राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह जश्न उपलब्धियों का नहीं बल्कि जश्न-ए-बर्बादी है।सरकार ने बेरोजगार युवकों को झूठी गारंटियों के माध्यम से ठगा है।प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार का यह जश्न उपलब्धियों का नहीं बल्कि जश्न-ए-बर्बादी है।इससे पूर्व सोलन जिलाध्यक्ष रतन पाल ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आई है।रैली के चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।माल रोड पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।हालांकि ट्रैफिक पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाते रहे,लेकिन फिर भी काफी समय तक लोग माल रोड पर जाम में फसे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *