केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार भ्रष्टाचार,घोटाला और कुव्यवस्था की प्रतीक बन गई है।कांग्रेस सरकार के घोटाले और काले कारनामे इस हद तक निचले स्तर पर पहुंच गए हैं कि हिमाचल प्रदेश की धरोहरों की भी कुर्की की नौबत आ गई है।दिल्ली के मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन की कुर्की का आदेश हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट को देना पड़ा है,क्योंकि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने सेली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी लिमिटेड को बकाया 64 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत आने वाले राज्य के 18 होटलों को भी बंद करने का आदेश हाई कोर्ट को देना पड़ा है।यह हिमाचल सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और उनके घोटालों का ही साइड इफेक्ट है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सेली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी लिमिटेड के पैसे हाई कोर्ट में जमा कराने थे,लेकिन ब्याज सैकड़ों करोड़ रुपए तक बढ़ गया।अगर सरकार ने दो साल के भीतर इस राशि का एक हिस्सा भी जमा किया होता,तो आज हिमाचल भवन की कुर्की की आदेश न जारी हुए होते।सुक्खू सरकार के घोटालों की फेहरिस्त इतनी लंबी हो गई है कि वह राज्य की धरोहरों को भी संभालने में नाकाम रही है,जिस कारण चायल और मनाली के होटल सहित 18 होटलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *