सोलन जिला के नालागढ़ में इंसानियत शर्मसार हुई है यहां रामशहर मार्ग पर स्थित सेरी गांव में एक पीपल के पेड़ के नीचे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच दिन की नवजात बच्ची को सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया,स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात के द्वारा बच्ची को पेड़ के नीचे छोड़ दिया गया है।सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत स्थानीय अस्पताल में मैडीकल के लिए भेजा गया।जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने पीपल के पेड़ के नीचे नवजात को रोते हुए सुना तो तुरंत जाकर देखा कि बच्ची कुछ समय पहले ही पैदा हुई थी।स्थानीय महिलाओं ने बच्ची को कपड़े पहनाए और दूध पिलाया।थाना प्रभारी राकेश रॉय ने बताया कि नवजात को मैडीकल जांच के बाद चाइल्ड वैल्फेयर कमेटी को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *