शिमला की चेली पंचायत के गड़ावग में आगजनी की घटना में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया।मकान में बने आठ कमरे जलकर खाक हो गए।हालांकि मकान में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।आग की घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर भी फटा है।ऐसे में मकान में गैस लीक होने से आग पकडऩे की आशंका जताई जा रही है।गनीमत रही कि आग की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और न ही किसी व्यक्ति के आग में झुलसने की सूचना है।हालांकि इस दौरान एक परिवार पूरी तरह से बेघर हो गया है।आग की इस घटना में दस लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मकान में आग लगने की घटना चेली पंचायत के गड़ावग में जयकांत के मकान में पेश आई है। मकान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद बालूगंज और मालरोड से अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची,लेकिन गड़ावग तक अग्निशमन वाहन के लिए सडक़ न होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई।इससे आग बुझाने में दिक्कतें पेश आई।अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को मैनुअली ही आग बुझानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *