हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस,अस्पताल कल्याण अनुभाग द्वारा दीपावली के अवसर पर”दीपावली मिलन”कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा,अस्पताल कल्याण अनुभाग जानकी शुक्ला द्वारा की गई,और संचालन अस्पताल कल्याण अनुभाग की कार्यकारी सदस्या,(डॉ०)किमी सूद द्वारा किया गया।हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव (डॉ०)संजीव कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी लेडी गवर्नर की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है,जिसके अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों एवं अस्पताल कल्याण अनुभाग के सदस्याओं द्वारा”लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने हेतु दीपावली के अवसर पर उनके द्वारा निर्मित किये उत्पादों की बिक्री हेतु विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए,जिसमें हाथ से निर्मित खाद्य पदार्थ,ऊनी वस्त्र,दीपावली का सामान प्रमुख थे।ममता गुप्ता,सदस्या द्वारा चॉकलेट स्टाल,कृष्णा एवं अन्य सदस्याओं द्वारा कोकोनट लडू,मन्नत स्वयं सहायता समूह द्वारा मोमबतियां,डिंपल सूट सदस्या द्वारा दिवाली का सामान,अभी संस्था द्वारा मोमबतियां,प्रथम संस्था द्वारा खाद्य पदार्थ,अनीता सूद द्वारा ऊनी स्वेटर के स्टाल लगाए गए।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम,भजन-कीर्तन के अलावा विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर जानकी शुक्ल ने कहा कि भविष्य में भी रेडक्रॉस नारी सशक्तिकरण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगा।उन्होंने उपस्थित सदस्यों को दीपावली की शुभकानाएं दी।इस अवसर पर सचिव राज्यपाल एवं महासचिव,हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस चन्द्र प्रकाश वर्मा,राजभवन सचिवालय के अधिकारीगण सहित सौ सदस्याओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *