
आर्य दीप शिव संस्था की ओर से टूटू स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के हाल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस आयोजन में शिशु शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल और क्रीसेंट स्कूल कि छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया,कार्यक्रम में डॉक्टर किमी सूद बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई,प्रतियोगिता में प्रथम वंशिका,द्वितीय रिद्धिमा तृतीय दिव्यांशी और सर्वश्रेष्ठ विजेता श्रेया वर्मा रही।

सभी छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉक्टर किमी सूद ने पुरस्कृत किया और उनके उज्वल भविष्य की कामना की,इस अवसर पर संस्था की ओर से पूनम सूद,वीणा,कृष्णा सिंह चौधरी भी मौजूद रही।
