
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का 10 से 12 अक्टूबर का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी किया गया है।यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री 10 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे रामपुर में भीमा काली मंदिर न्यास की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।इसी प्रकार,11अक्टूबर को विक्रमादित्य सिंह सराहन में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री 12 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे सुन्नी मेला मैदान में जिला स्तरीय दशहरा मेला की अध्यक्षता करेंगे।
