शिमला नर्सिंग कॉलेज में 13वां वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया।प्रदेश अतिरिक्त प्रधान मुख्य संरक्षक डॉ.संजय सूद ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।समारोह में कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।छात्राओं ने बॉलीवुड डांस के अलावा देश के विभिन राज्यों की संस्कृती पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर हर राज्य की समृद्ध संस्कृति का खुबसूरत गुलदस्ता पेश किया।

कार्यक्रम में एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष में सुमन ने पहला स्थान प्राप्त किया,नर्सिंग द्वितीय वर्ष में संतोष ने पहला,श्रन्या और महक ने दूसरा और दिव्या और कंचन ने तीसरा स्थान हासिल किया,तृतीय वर्ष में शाइना ने पहला,शीतल ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान पाया। इसके साथ ही मेधावी मान्या,भावना,आस्था,मुस्कान,आंचल, तमन्ना,मधु को पुरस्कृत किया गया।

मुख्याथित ने कालेज द्वारा नर्सिंग के क्षेत्र में दी जा रही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए कॉलेज प्रबंधन की सराहना की साथ ही सभी छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की,प्राचार्य डॉ.कृष्णा चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।कार्यक्रम में कॉलेज चेयरमैन रमेश चंद सूद,कॉलेज प्रबंध निदेशक मोहित सूद,सचिव किमी सूद,दिनेश चौहान और डॉ.सरिता ठाकुर मौजूद रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *