शिमला जिला के उपमंडल रामपुर-तकलेच सड़क मार्ग के लाडा नाले में भारी भूस्खलन से सड़क को काफी नुक्सान हुआ।इसके कारण क्षेत्र की आठ पंचायतों में यातायात व्यवस्था ठप्प हो गई है।भूस्खलन के दौरान सड़क से गुजर रही एक कार भी इसकी चपेट में आ गई।हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।भूस्खलन होने से रामपुर क्षेत्र की आठ पंचायतों में वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है।बता दें कि इससे पूर्व तकलेच में बादल फटने की घटना के बाद सड़क मार्ग पांच दिन तक अवरुद्ध रहा था।इस सड़क मार्ग से क्षेत्र की आठ पंचायतों के लोगों का आवागमन होता है।इन पंचायतों में नरैण-बाहली,तकलेच,दरकाली,मुशीष, काशापाट,कुहल,देवठी,बाहली शामिल हैं।लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मार्ग को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *