
शिमला के उपनगर टूटू स्थित क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बेड हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समारोह में स्पेशल सेकेटरी टेकिनल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रीज आईएएस सुनील शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए।

समारोह में स्कूली बच्चों ने देश भक्ति से ओत प्रोत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए,साथ ही देश की आजादी में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया।

इसके आलावा स्कूली बच्चों ने देश के विभिन राज्यों की संस्कृती पर आधारित रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत हर राज्य की समृद्ध संस्कृति का खुबसूरत गुलदस्ता पेश किया।

इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने हास्य नाटक के माध्यम से आधुनिकता के इस दौर में सोशल मीडिया के फायदे और नुक्सान के बारे में लोगों को बखूभी जागरुक किया,विशेषकर ऑनलाइन फ्रॉड से लोगों ख़ासकर युवाओं को कैसे बचना है,इसकी जानकारी दी।

वंही कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और अन्य गणमान्य लोगों ने स्कूली बच्चों द्धारा प्रस्तुत कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में मुख्याथिति आईएएस सुनील शर्मा ने स्कूल प्रबन्धन द्वारा बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की,उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व उन वीर सपूतों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है।

इस अवसर पर मुख्याथिती ने स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया,साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया,उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन और सभी स्टाफ को बधाई देते सभी बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की।


