Shimla:हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शिमला भाजपा मंडल द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के शहरी अध्यक्ष श्याम शर्मा द्वारा की गई,यात्रा में मुख्यरूप से प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा,मंडल अध्यक्ष सुनील धर,पार्टी नेता संजय सूद,सह मीडिया प्रभारी सुदीप महाजन,रमा ठाकुर,जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज और गणेश दत्त उपस्थित रहे।श्याम शर्मा ने बताया की युवा मोर्चा हर घर तिरंगा यात्रा में बड़ चढ़ कर भाग ले रहा है और युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता देश के तिरंगे को घर घर पहुंचाने का काम कर रहे है,15 अगस्त को युवा मोर्चा,भाजपा के सभी कार्यकर्ता और जनता अपने घर पर तिरंगा फहराने का संकल्पित कार्य करेंगे।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश भर में भारत सरकार के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस कार्यक्रम के माध्यम से देश प्रेम की भावना को बल मिला है और जनता इस अभियान में पूरे जोश के साथ जुड़ रही है।

उन्होंने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,सभी सांसद अनुराग ठाकुर,सुरेश कश्यप,राजीव भारद्वाज,कंगना रनाउत इस कार्यक्रम में बड़ चढ़ कर भाग ले रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा,युवा मोर्चा की अग्रिम भूमिका में इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में मना रहे हैं।इस कार्यक्रम को सभी 8000 बूथों पर मनाया जाएगा,कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा चार लाख घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्पित कार्य करेगी।कर्ण नंदा ने कहा की कांग्रेस को भी इस अभियान में बड़ चढ़ भाग लेना चाहिए यह देश की एकता और अखंडता का कार्यक्रम है।कर्ण नंदा ने बताया की आज जिला स्तर पर भाजपा विभाजन विभीषिका के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जिला मंडी सुंदरनगर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल प्रदेश मुख्यालय जिला शिमला,सांसद अनुराग ठाकुर देहरा,सुरेश कश्यप जिला महासु,सिकंदर कुमार जिला सिरमौर,राजीव भारद्वाज जिला चंबा,इंदु गोस्वामी जिला नूरपुर,संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जिला सोलन,महामंत्री त्रिलोक कपूर जिला कांगड़ा,बिहारी लाल शर्मा जिला कुल्लू,विपिन परमार पालमपुर,गोविंद ठाकुर लाहौल स्पीति,बिक्रम ठाकुर जिला हमीरपुर,सतपाल सत्ती जिला ऊना और जवाहर शर्मा जिला किन्नौर में उपस्थित रहेंगे।सुनील धर ने कहा की इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।हर घर तिरंगा अभियान एक अभियान ही नहीं बल्कि एक मुहिम है।इस कार्यक्रम में रिज पर शहीदी स्मारक की सफाई भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *