
क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टूटू की छात्रा एलीना चौहान ने मार्च 2024 में ली गई 12वीं कक्षा की परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया।पुनर्मूल्यांकन में कुल 500 अंक में से एलीना चौहान के 476 से बढ़कर 485 अंक हो गए हैं।कला संकाय में अब अलीना चौहान ने 97% अंकों के साथ बोर्ड की मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया है।क्रीसेंट स्कूल टूटू की वनिता शर्मा भी बोर्ड की कला संकाय की मेरिट सूची में स्थान हासिल कर चुकी है,इसके साथ ही स्कूल से दो बच्चों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है।

स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
