पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ऊना में हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए,उन्होंने बैठक में उपस्थित रहकर संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की।अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 18 महीने से चल रहा कांग्रेस का कार्यकाल अराजकता,अहंकार और अन्याय भरा रहा है। जनता की बजाय यह सरकार मित्रों की सरकार बन गई है। जहां जनहित नहीं मित्रहित सर्वोपरि हैं।कांग्रेस ने मात्र डेढ़ साल में 25,000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश पर कर्ज का बोझ 95,000 करोड़ पहुंचा दिया।कांग्रेस ने प्रदेश को दिया तो कुछ नहीं लेकिन यहां चल रहे स्वास्थ्य संस्थान,शिक्षा केन्द्र,सरकारी स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली वर्दियां हों या मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं,सब बंद करने का काम किया।कांग्रेस ने मित्रों को लाभ पहुंचाने के अलावा पिछले 18 महीने में कुछ नहीं किया।अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल में कांग्रेस को सरकार बनाए 16 महीने बीत गए हैं पर इन्होंने अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं की है।हिमाचल की माताएं-बहनें अभी तक 1500 रुपए प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं।हिमाचल के किसान अभी तक 2 रुपए प्रति किलो गोबर और 100 रुपए प्रति लीटर दूध खरीदे जाने का इंतजार कर रहे हैं।हिमाचल के युवा 5 लाख नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं।हिमाचल के परिवार 300 यूनिट फ्री बिजली का इंतजार कर रहे हैं।कांग्रेस के नेता इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते हैं बल्कि नए-नए भ्रम फैलाने में लगे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *