कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होते दिखाई दे रहे हैं:भाजपा।

पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी और विधायक सुधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा की जिस प्रकार से भाजपा लगातार कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही थी आज वह सिद्ध होते दिखाई दे रहे हैं।सुखराम चौधरी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के दो सबसे भरोसेमंद सिपहसालारों पर प्रदेश में करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप सिद्ध होते दिखाई दे रहे है।उन्होंने कहा कि खबरों के माध्यम से उजागर हुआ है की ईडी और आयकर विभाग को सीएम के सबसे भरोसेमंद मित्रों के खिलाफ कुछ दस्तावेज मिले है।मुख्यमंत्री ने अपने मित्रों को खुले तौर पर लाभ पहुंचाया है,जिस कारण प्रदेश को करोड़ों का नुकसान हुआ है।सुधीर शर्मा ने कहा की अवैध खनन में आपत्तिजनक निष्कर्ष निकलना,एक हि खाते में आठ करोड़ से अधिक की नकदी का जमा होना,भूमि सौदों में नकदी के उपयोग के साक्ष्य सामने आना।मीत्रों को लोक निर्माण के सभी नियमों को ताक पर रखते हुए टेंडर मिला।यह सब बड़े भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करता है।बीजेपी नेता सुखराम और सुधीर ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि लंबे समय से सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है।पर सरकार मौन क्यों है ? मुख्यमंत्री को इसका जवाब तो देना होगा ?अगर यह कांग्रेस के नेता चुप्पी साद कर बैठे है तो उसका मतलब है कि यह सब भ्रष्टाचार में लिप्त है। आरोप लगाया कि इस सरकार ने केवल मित्रों और परिवारजनों को फायदा पहुंचाना का काम किया है।हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार चल रहा है और जिस प्रकार से प्रदेश में भ्रष्टाचार की गति है उस प्रकार से जल्द ही सरकार के मित्र प्रदेश को लूट लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *