
देहरा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक होशियार सिंह ने कहा है कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री पद व उसकी गरिमा को भारी ठेस पहुंचाई है।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू ने झूठी गारंटियां के द्वारा प्रदेश के लोगों की आशा और विश्वास के साथ भी खिलबाड़ किया है।हिमाचल देवभूमि में मुख्यमंत्री पद के साथ गौरवशाली परंपराएं जुड़ी हुई हैं,जिनको सुक्खू ने तारतार किया है।उन्होंने कहा कि देहरा में हो रहे उपचुनाव में सुक्खू सरकार कानून को ताक में रखकर सभी हथकंडों को अपना रही है तथा देहरा की जनता की आवाज़ को दवाने का प्रयास किया जा रहा है।पूर्व विधायक होशियार सिंह ने कहा कि अगर सीएम सुक्खू ने देहरा में विकास की शुरुआत की होती तो आज उनचुनाव करवाने की नौबत नहीं आती।उन्होंने कहा कि सुक्खू अपनी नाकामियों का ठिकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं,परंतु वे भूल रहे हैं कि पब्लिक सब जानती है।होशियार सिंह ने कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनावों के दोषी सुक्खू हैं।उन्होंने कहा कि पिछलें 15 महिनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार भी देहरा का रुख नहीं किया तथा अब चुनाव में वे अपनी पत्नी के लिए लोगों से वोट मांगने को मजबूर हो चुके हैं।होशियार सिंह ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर ज़ुबानी हमला बोलते हुए कहा कि माना सुक्खू सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है,लेकिन बुरे नतीजों का अंत भी बुरा ही होता है।उन्होंने कहा प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार से तंग हो चुकी है।जनता सरकार से छुटकारा चाहती है,तथा वे दिन अब दूर नहीं जब सरकार का तख्ता पलट होगा तथा प्रदेश में भजपा की सरकार बनेगी। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने जनता के आशीर्वाद से देहरा से दो बार आजाद उम्मीदवार के रुप में चुनाव जीता है और अब भाजपा उम्मीदवार के रुप में वे देहरा विधानसभा उपचुनाव में देहरा की जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमतों से चुनाव को जीतेंगे।
