बाहरा विश्वविद्यालय शिमला हिल्स में दसवां योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया,यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय कैंपस के जिम में मनाया गया,योग दिवस के मौके पर डायरेक्टर जनरल बाहरा विश्वविद्यालय आर एम भगत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की,इस अवसर पर बाहरा विश्वविद्यालय के सभी विभागों के डीन,विभागाध्यक्ष, शिक्षक,विद्यार्थी व सभी कर्मचारी मोजूद रहे,डाक्टर वासुडीओ राजभोर और सुधीर ठाकुर के नेतृत्व में योग सत्रों की एक श्रृंखला शामिल थी,जहाँ सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न आसन और श्वास अभ्यास किए।योग सत्र इस तरीके से डिज़ाइन किए गए थे,ताकि यह सभी इस योग अभ्यास से लाभान्वित हो सके।डायरेक्टर जनरल बाहरा विश्वविद्यालय आर एम भगत ने कहा कि हर वर्ष योग दिवस एक थीम पर आधारित होता है और इस वर्ष का योग स्वयं एवं समाज के लिए थीम पर आधारित है,उन्होंने कहा कि यदि आप स्वयं स्वस्थ होंगे तो स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दे पाएंगे,उन्होंने कहा,योग केवल व्यायाम का एक रूप नहीं है यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमारे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ाता है।उन्होंने सभी से आग्रह किया की अपने दैनिक जीवन में नियमित योग को अपनाएं,उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *