भाजपा ने छः विधानसभा उपचुनाव की तरह तीन उपचुनाव में भी राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने वालों को टिकट थमाए हैं।इस बार तीनों पूर्व निर्दलीय विधायकों होशयार सिंह को देहरा,केएल ठाकुर को नालागढ़ और आशीष शर्मा को हमीरपुर से टिकट दिया गया है।प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव दस जुलाई को होना है।उधर,कांग्रेस टिकटों को लेकर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आज दिल्ली जाने की संभावना है।इसी कारण मुख्यमंत्री का शुक्रवार को आम जनता से मिलने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से टिकटों को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *