BJP के वरिष्ठ नेता एवं नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की कांग्रेस के बड़े चेहरे वाली सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है।इन लोकसभा चुनावो में जनता का रुख साफ भाजपा के प्रति दिखाई दिया है,मुख्यमंत्री की लोकप्रियता कहीं नजर नहीं आई।शर्मा ने कहा की हिमाचल कांग्रेस के बड़े चेहरे पार्टी को लीड दिलवाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को लीड मिली है।इतना ही नहीं,कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रचार करने जिन सीटों पर पहुंचे थे,वहां लीड भाजपा के खाते में गई है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी भाजपा को 2143 वोट की लीड मिली है,यह साफ करता है की जनता का क्या मूड है। नादौन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के क्षेत्र में भाजपा को 2143 की लीड,विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के भटियात में भाजपा को 13166 की लीड,स्वास्थ्य मंत्री मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के सोलन में भाजपा को 5116 की लीड,उद्योग मंत्री हर्षबर्धन चौहान के शिलाई में भाजपा को 2317 की लीड,विक्रमादित्य सिंह के शिमला ग्रामीण में भाजपा को 6448 की लीड,मंत्री अनिरूद्ध सिंह के कुसुम्पटी में भाजपा को 5873 मतों की लीड,मंत्री यादविंद्र गोमा के जयसिंहपुर में 8833 भाजपा को लीड,मंत्री राजेश धर्माणी के घुमारवीं में 13573 की लीड विस उपाध्यक्ष विनय कुमार के श्री रेणुकाजी में भाजपा को 4485 मतों की लीड मिली है।भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सराज में भाजपा को 14698,जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के नाहन विस क्षेत्र में भाजपा को 7939 मतों की बढ़त मिली है।स्टार प्रचारकों की सीटों पर बीजेपी को बढ़त हिमाचल में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया,जबकि कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी,प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेताओं ने दौरा किया था।इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाहन और मंडी सदर में जनसभा की थी।इनमें से नाहन में भाजपा को 7939 और मंडी में 15 हजार 515 वोट की लीड मिली है।राहुल गांधी ने भी नाहन में जनसभा की थी,लेकिन इसका कांग्रेस पार्टी को कोई फायदा होता नजर नहीं आया।अमित शाह ने धर्मशाला और ऊना में जनसभा की थी।इनमें से धर्मशाला में लोकसभा चुनाव में 13251 और विधानसभा में 5526 मतों की लीड भाजपा को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *