मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के भवडां राजकीय प्राथमिक विद्यालय में परिवार सहित मतदान किया है।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बेटी आस्था अग्निहोत्री के साथ मतदान किया है।

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने परिवार समेत किया मतदान।

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने परिवार सहित मतदान किया है।

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा में मतदान किया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपनी स्थानीय ग्राम पंचायत छलाडा के बूथ नंबर 99 में परिवार सहित मतदान किया।

कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा ने 08-मतदान केंद्र प्रनोह में परिवार सहित मतदान किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने अपने बेटे और बहु के साथ बशील पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *