प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता को देखकर इतना घबरा गए हैं कि वह भगवान का नाम कम तथा राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी का नाम ज्यादा लेते हैं।यही नही,मोदी को आजकल सपने में भी राहुल गांधी ही दिखते हैं।यह बात शनिवार को रोहड़ू के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं,राहुल गांधी पर ही बोलते हैं। इससे साफ दिखता है कि उन्हें हार का डर सताने लगा है तथा लोगों में झूठा प्रचार कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि आज भारत की जमीन पर चीन कब्जा करके बैठा है परंतु वह 56 इंच का सीना कहीं नजर नहीं आता।खरगे ने कहा कि आज देश में कांग्रेस के पक्ष में जोरदार लहर है तथा प्रधानमंत्री सिर्फ कांग्रेस व गांधी परिवार पर अपनी जुबानी भड़ास निकालकर जनता का ध्यान बांटने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।कांग्रेस पार्टी आज संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है क्योंकि यदि भाजपा सत्ता में आई तो यह संविधान को खत्म कर देंगे।इसलिए जनता चुनाव के जरिए भाजपा को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।खरगे ने कहा कि मोदी ने अपने पिछले चुनाव में लोगों को 15-15 लाख रुपए देने,काला धन लाने,2 करोड़ रोजगार हर साल देने,किसानों की आय दोगुनी करने,बुलेट ट्रेन चलाने तथा हर गरीब को घर देने की बात कही थी परंतु यह मात्र जुमला साबित हुए।खरगे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान देश में जो एयरपोर्ट पोर्ट बनाए थे,मोदी सरकार ने उन्हें अडानी-अंबानी को बेच दिया तथा उलटा हमसे 70 वर्षों का हिसाब मांग रहे हैं।उन्होंने कहा कि मोदी अमीरों के साथ खड़े हैं,जबकि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के हित में काम किए हैं।खरगे ने बताया कि केंद्र की सरकार में हिमाचल का विशेष योगदान रहता है।उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस के समर्थन मांगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर,विधायक कुलदीप सिंह राठौर,शिमला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी व मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *