कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने प्रेस को जारी एक ब्यान में कहा कि 25 मई शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुलिस मैदान में प्रातः11 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।उन्होनें कहा कि इस रैली को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं और जनता में भारी जोश है।रैली के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को शुरु कर दिया गया है।विपिन परमार ने कहा कि चुनावों को लेकर जनता में भाजपा के प्रति लहर दौड़ गई है।भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा और छः विधान सभा सीटों पर भारी बहुमतों से अपनी जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा कि वे दिन दूर नहीं जब 400 सीटें पार कर केंद्र और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी तथा नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधान मंत्री बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *