
Himachal प्रदेश भाजपा ने पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज की अगुवाई में चुनाव आयोग के पास लाहौल-स्पीति के काजा में हुए प्रकरण को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।इस शिकायत में भाजपा ने आरोप लगाया कि लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन और हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग प्रदेश सरकार के दवाब में आकर काम कर रहा है।भाजपा ने मांग की है कि इस प्रकरण में शामिल कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कारवाई की जाए व इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग भी चुनाव आयोग से की है।इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौर,जिला मीडिया प्रवक्ता विवेक शर्मा,प्रदेश अधिवक्ता संयोजक अंशुल बंसल मौजूद रहे।
