PM नरेंद्र मोदी ने सीमाओं पर बसे क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभाई है।दस वर्षों में सीमावर्ती क्षेत्रों के जीवन को सरल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने हर पहलू को छूने का प्रयास किया है।देश आज दागदार नहीं बल्कि दमदार सरकार चाहता है।यह बात मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने काजा में चुनावी अभियान के दौरान कही।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता जनजातीय क्षेत्रों में लोगों के ऊपर भद्दी टिप्पणियां करते हैं,वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने जनजातीय समाज के खोए हुए गौरव को पुनः लौटाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि चार जून को चुनाव परिणाम आने के बाद छः जून को राहुल बाबा छुट्टी पर विदेश चले जाएंगे।उन्होंने विक्रमादित्य से सवाल पूछा वह बताएं कि अगर उनकी छवि इतनी ही बेदाग है तो उनके ईडी के मामले अभी तक लंबित क्यों हैं।कंगना ने कहा कि आज लोकतंत्र में परिवारवाद की कोई जगह नहीं है।मंडी की जनता अपनी बेटी को जरूर सेवा का मौका देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *